जालंधर, (विशाल /रोजाना आजतक)-भारतीय जनता पार्टी की एससी मोर्चा की ओर से आज जालंधर से चंडीगढ़ तक निकाली जा रही दलित इंसाफ यात्रा को पुलिस ने रोक दिया है। यह यात्रा मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिंदर सिंह की चंडीगढ़ कोठी तक पहुंचनी थी। जालंधर से जैसे ही यह यात्रा शुरू हुई तो इसमें शामिल भाजपा नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया है।भाजपा की ओर से स्कॉलरशिप घोटाला और जलालाबाद में दलित युवक पर हुए अत्याचार को लेकर एससी मोर्चा की ओर से दलित इंसाफ यात्रा को आज निकाला गया था। पुलिस की ओर से भाजपा के पंजाब प्रधान अश्वनी शर्मा और पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री विजय सांपला को गिरफ्तार कर लिया गया है।इस यात्रा को लेकर पुलिस बल को तैनात किया गया था। इस यात्रा में काफी संख्या में लोग और भाजपा के नेता शामिल थे। यात्रा जालंधर के सूर्या एन्क्लेव से शुरू हुई थी।