बाज़ारो में ग्राहक न होने के कारन शहर के दुकानदारों पर मंदी बरकरार

जालंधर,(विशाल/ रोजाना आजतक)-कोरोना वायरस महामारी के चलते अनलॉक-4 के बाद भी कारोबार पर लगा लॉक अभी पूरी तरह से नहीं खुला है। आलम यह है कि शहर के बाजारों में आज भी मंदी का दौर बरकरार है। कई दुकानदारों का कहना है कि सुबह दुकान खोलने के बाद बिना कमाई किए ही बैरंग लौटना पड़ रहा है जिस से उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है ग्राहक न होने के कारन बाजारों में रौनक गायब है। वही दुकानदारों का कहना है की कोरोना महामारी के कारन विवाह शादियों में चंद लोगों के साथ होने वाले आयोजनों के कारण बाजारों में खरीदारी के लिए लोग बहुत कम निकल रहे हैं। जिसका असर सीधे रूप से कारोबार पर पड़ा है।वही दुकानदार मनियारी की दुकान चलने वाले भूपिंदर सिंह ने सिंह ने कहा की अनलॉक वन से लेकर अनलॉक-4 तक सरकार द्वारा दी गई राहत के बावजूद लोग बाजारों में खरीदार के लिए नहीं निकल रहे हैं। एक तरफ त्योहार तथा दूसरी तरफ वेडिंग सीजन होने के बावजूद कारोबार को रफ्तार नहीं मिल रही है। लोग केवल जरूरत का सामान खरीदने में ही रुचि दिखा रहे हैं उन्होंने कहा की पहले इन दिनों में त्योहारी सीजन के साथ ही खरीदारी का आगाज हो जाता था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *