जालंधर, (विशाल/ रोजाना आजतक)- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा सप्ताह के तहत जिला भाजपा और महिला मोर्चा ने अपाहिज आश्रम में आश्रित बुजुर्गों, झुग्गी-झोपड़ी के जरूरतमंद परिवारो को फल व सैंडविच वितरित किए। इस अवसर पर भाजपा जिला प्रधान सुशील शर्मा, महिला मोर्चा के प्रधान मीनू शर्मा, भाजपा की वरिष्ठ नेत्री सुखराज कौर, सीमा साहनी, सतविंदर मुल्तानी, मनजीत कौर, रमा शर्मा, परमजीत कौर काहलों, किरण बाला, सुमन सोंद, राज अरोड़ा, पल्लवी वर्मा, सुप्रीत कलसी, प्रवीण भारती, अंजु डेविड, अणु गुप्ता, गुरप्रीत कौर पिंकी, रजनी साहनी, लीना अग्रवाल, प्रेमा, सुखबीर चट्ठा, ज्योति बाला आदि मौजूद रहीं।