जालंधर, (विशाल/ रोजाना आजतक)-जालंधर में शनिवार को पुलिस ने घर में चोरी की वारदात के दो आरोपियों को काबू किया है। दोनों घर के नौकर ही है, जिन्होंने शुक्रवार को अलमारी तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों से 8 सोने की चूड़ियां 6 सोने की अंगूठियां 2 सिल्वर की अंगूठियां एक सोने का लॉकेट 6 जोड़े सोने के टोपस एक सोने का ब्रेसलेट एक सोने की और डायमंड की अंगूठी के अलावा करीब 30 तोला सोना बरामद किया गया है पुलिस में दी गई शिकायत में मॉडर्न कॉलोनी में रहने वाले ऋषभ अरोड़ा पुत्र सुरेंद्र अरोड़ा ने बताया कि शुक्रवार को वह अपने सारे परिवार के साथ कहीं बाहर गए हुए थे। घर में उनकी पत्नी निधि अरोड़ा और दो नौकर थे। शाम को करीब साढ़े 5 बजे निधि ने फोन करके बताया कि नौकर सोनू और सनी दोनों मिलकर बेडरूम की अलमारी का ताला तोड़कर वहां से नकदी और सोने गहने चुरा ली। ऋषभ अरोड़ा ने उसी समय बस स्टैंड पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करवाई तो पुलिस ने मौके का मुआयना करने के बाद जांच शुरू कर दी थी पुलिस ने आरोपियों सनी कुमार और सोनू को शनिवार को काबू कर लिया है। आरोपियों से 8 सोने की चूड़ियां 6 सोने की अंगूठियां 2 सिल्वर की अंगूठियां एक सोने का लॉकेट 6 जोड़े सोने के टोपस एक सोने का ब्रेसलेट एक सोने की और डायमंड की अंगूठी के अलावा करीब 30 तोला सोना बरामद किया गया है।