पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कुसुम को स्मार्टफोन और प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित

जालंधर, (विशाल/रोजाना आजतक)-पिछले दिनों दीनदयाल उपाध्याय नगर में जख्मी होने के बावजूद मोबाइल स्नैचर से भिड़ने वाली बहादुर कुसुम को पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत भुल्लर ने सोमवार को मोबाइल और प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कुसुम को उसके माता-पिता के साथ पुलिस लाइंस में चाय पर बुलाया और उसकी बहादुरी की प्रशंसा की।पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि कुसुम अब दूसरी लड़कियों के लिए आदर्श बन चुकी है। उन्होंने पूरे समाज को गौरवान्वित किया है। उन्हाेंने कहा कि आज लड़कियां किसी भी फील्ड में पीछे नहीं हैं, चाहे बात राजनीति, अफसरशाही हो या खेल की हो, उन्होंने हर क्षेत्र में अपना लोहा मनवाया है। उन्होंने कुसुम के अभिभावकों के उसे एनसीसी व ताइक्वांडो की ट्रेनिंग के लिए प्रेरित करने के फैसले की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि मोबाइल के जरिए कुसुम की पढ़ाई में मदद मिलेगी।सीपी भुल्लर ने कहा कि अमेरिका के एक सामाजिक कार्यकर्ता भी कुसुम को बहादुरी के कायल हैं और इनाम के तौर पर के 51 हजार रुपये दे रहे हैं। इसके लिए उन्हें कुसुम का अकाउंट नंबर दे दिया गया है। उन्होंने कहा कि कमिश्नरेट पुलिस कुसुम के पुलिस अफसर बनने के सपने के साथ हैं और उसे इसमें पूरा सहयोग दिया जाएगा। इस मौके डीसीपी इंवेस्टिगेशन गुरमीत सिंह, एसीपी बिमल कांत व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *