पुरानी सब्ज़ी मंडी मे इन दिनों शारीरिक दूरी के नियमों का नहीं किया जा रहा पालन

जालंधर,(विशाल)-पटेल चौक में स्थित शहर की पुरानी सब्जी मंडी में इन दिनों भीड़ के कारण शारीरिक दूरी के नियमों की जमकर धज्जियां उड़ रही हैं। दोनों तरफ से कब्जे के कारण बीच सड़क पर खड़े रहकर लोग सब्जी खरीदने को विवश हो चुके हैं। यहीं कारण है कि दिन भर मंडी में लोगों की भीड़ उमड़ी रहती है। दिन ढलते ही स्थिति इससे भी बदतर हो जाती है। यहां के दुकानदारों ने अब नए सिरे से मंडी में बड़ी-बड़ी दुकानें भी बना ली हैं। बावजूद इसके सब्जियां सड़क पर ही बेची जा रही है। जिससे मंडी में दिन भर ट्रैफिक जाम रहने लगा है। वही दूसरी ततरफ मंडी में सब्जियां बेच रहे अधिकतर विक्रेताओं ने चेहरे पर मास्क भी नहीं लगाए हैं। जिससे वह महामारी के बीच सब्जी के साथ संक्रमण भी दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *