जालंधर,(विशाल)-पंजाब में 29 जुलाई को सभी पेट्रोल पंपों पर हड़ताल रहेगी। हड़ताल की वजह से सुबह 8 से शाम 5 बजे तक सभी पेट्रोल पंप बंद रखे जाएंगे। यानि उस दिन वाहनचालकों को पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल नहीं मिलेगा। इस हड़ताल के बारे में पंजाब पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन के सदस्य राजीव शर्मा ने बताया कि पंजाब में पेट्रोल और डीजल पर टैक्स काफी अधिक है जिसकारण चंडीगढ़ और हरियाणा की तुलना में यहां दोनों पेट्रो पदार्थ महंगे हैं। पेट्रोल पंप मालिकों का घाटा बढ़ता ही जा रहा है। खासतौर पर चंडीगढ़ और हरियाणा के पंजाब बार्डरो ंपर स्थित पेट्रोल पंपों के मालिकों को तो काफी नुकसान हो रहा है। पंजाब की वैट नीति के कारण पेट्रोल पंप मालिकों के कारोबार को इस हद तक प्रभावित किया कि राज्यभर के हजारों पेट्रोल पंप कर्मचारियों की आजीविका खतरे में है। पंजाब में पेट्रोल एवं डीजल पर वैट अधिक और चंडीगढ़ में कम होने के खिलाफ मोहाली के पेट्रोल पंप संचालक जीएस चावला ने भी लंबी लड़़ाई लड़ी। वह लगातार पंजाब सरकार एवं चंडीगढ़ प्रशासन हमलावर थे। एक बार तो पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन ऑफ पंजाब के सदस्यों के साथ मिलकर चावला भूख हड़ताल पर भी बैठ गए थे। सभी ओर से न्याय न मिलने पर चावला को सुसाइड जैसा कदम उठाना पड़ा