पंजाब में तिरंगा उतार फहराया खालिस्तानी झण्डा, बवाल

पंजाब के मोगा से एक बेहद बड़ी खबर सामने आई है। आजादी दिवस से से एक दिन पहले किसी ने मोगा के डिप्टी कमिश्नर ऑफिस पर खालिस्तानी झंडा फहरा दिया। ये सनसनीखेज घटना आज शुक्रवार की सुबह करीब 7 बजे की है। दो लोग डिप्टी कमिश्नर ऑफिस की चौथी मंजिल पर चढ़ गए। उन्होंने वहां पहले से लगे राष्ट्रध्वज तिरंगे को हटा दिया और वहां खालिस्तानी झंडा फहरा दिया। जाते समय उक्त व्यक्ति वहां लगा हुआ तिरंगा झंडा भी अपने साथ ले गए। बता दें कि डीसी ऑफिस में पंजाब पुलिस के तीन एएसआई तैनात थे। लेकिन इस घटना के समय उनमें से एक ही वहां था। आपको ये भी बता दें कि 15 दिन पहले ही भारत विरोधी संगठनों ने ऐसी घटना की चेतावनी दी थी। इसके बाद भी जिले की सर्वोच्च सरकारी प्रशासनिक इमारत पर खालिस्तानी झंडा फहरा दिया गया। देश विरोधी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने ऐसा करने वाले व्यक्ति को 25 हजार डॉलर देने का वादा किया था।
घटना की जानकारी मिलने के बाद एसएसपी हरमनबीर सिंह गिल और अन्य अधिकारी वहां पर पुलिस ने तुरंत खालिस्तानी झंडा उतारकर वहां तिरंगा झंडा फहरा दिया था। बता दें कि खालिस्तानी पन्नू ने एक ऑडियो वायरल करके कहा था कि 15 अगस्त को लोग अपने घरों पर खालिस्तानी झंडा लहराएं। इसके बदले उन्हें 25 हजार अमरीकी डॉलर दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *