मधुबनी, (R.aajtak.com)-नेपाल की तराई क्षेत्र सहित क्षेत्र में रुक-रुक कर हो रही बारिश से कोसी नदी कमला, भूतही बलान नदी एवं गेहुमा नदी के जलस्तर में शुक्रवार को वृद्धि देखी गयी. जलस्तर में वृद्धि होने के साथ ही कोसी नदी के बाढ़ का पानी कोसी दियारा क्षेत्र के गांवों के निचले इलाके एवं बघारों में फैलने लगा है.नदी के जलस्तर में वृद्धि होने से ही गढ़गांव पंचायत के गढ़गांव, भवानीपुर, मैनाही, परियाही, असुरगढ़, गोबरगढ़ा, बगेबा आदि गांव के निचले इलाके एवं नदी के किनारे बसे लोगों में दहशत व्याप्त है़. बारिश से मिथिला के लोगों का कलेजा दरक रहा है.वहीं, जयनगरअपर समाहर्ता अजय कुमार, जल संसाधन विभाग के अभियंता संजय कुमार सिंह, सीओ जयनगर संतोष कुमार, बाढ़ नियंत्रण अवर प्रमंडल जयनगर के सत्येंद्र कुमार, कनीय अभियंता संगम पटेल सहित प्रशासनिक एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को कमला पुल के पास नदी के तटबंधों का जायजा लिया.