नगर निगम कमिश्नर ने डॉग कंपाउंड का किया निरीक्षण

जालंधर, (विशाल)-आज नगर निगम के हेल्थ विभाग के साथ निगम कमिश्नर ने विशेष मीटिंग की गई।जिसमें कुत्तों के हो रहे नसबंदी और नलबंदी ऑपरेशन को लेकर विचार विमर्श किया गया इसके साथ ही निगम कमिश्नर करुणेश शर्मा ने काम को सुचारू ढंग के साथ चलाने और लोगों को जागरूक करने के लिए कहा।इसके साथ ही 1 जुलाई 2020 से 18 अगस्त 2020 तक मेल 655 और फीमेल 659 व टोटल 1315 कुत्तों का नसबंदी और नलबंदी किया गया है। वही निगम कमिश्नर ने डॉग कंपाउंड की साफ-सफाई रखने के लिए भी निर्देश दिया। इस दौरान डॉक्टर राजकमल, ट्रस्ट एनजीओ के प्रधान मयंक, डॉक्टर सिमरजीत वह अन्य सभी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *