जालंधर, गोपाल नगर में 2 गुटों में भिड़ंत होने का खबर है जहां 2 राउंड फायर भी हुए। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार जब 2 गुट आपस मे भीड़ रहे थे और फायर किए गए तो अपनी ससुराल से घर लौट रहे परिवार के एक सदस्य को गोली लग गई जिसे गम्भीर हालात में सिविल हॉस्पिटल में इलाज हेतु दाखिल करवाया गया। गम्भीर की पहचान हरमेल देवगन पुत्र बलजिंदर सिंह निवासी धोगड़ी उम्र करीब 31 वर्ष के रूप में हुई है। मौके पर पुलिस पहुंच गई है और आगे की जांच जारी है।