दिलकुशा मार्केट होलसेल केमिस्ट आर्गेनाइजेशन की ओर से कोरोना की चपेट में आने से मरने वालों को श्रद्धा सुमन किए अर्पित

जालंधर,(विशाल)- दवाइयों की दिलकुशा मार्केट की होलसेल केमिस्ट आर्गेनाइजेशन की ओर से कोरोना महामारी की चपेट में आने से मरने वाले साथियों को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए सोमवार को शोक सभा का आयोजन किया गया। मार्केट में बाद दोपहर दो से तीन बजे तक दवाइयों की दुकानें बंद रही। इस मौके पर दवा विक्रेताओं के अलावा शहर के गणमान्य लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।होलसेल केमिस्ट आर्गेनाइजेशन के प्रधान रिशु वर्मा ने बताया कि पिछले दिनों दिलकुशा मार्केट से लंबे अरसे से जुड़े विनय ओवरी व अशोक शर्मा का कोरोना बीमारी होने के कारण निधन हो गया था। उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए सोमवार को मार्केट परिसर में शोक समारोह का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि कोरोना से बचाव ही इसका सबसे बड़ा इलाज है। होलसेल केमिस्ट ऑर्गेनाइजेशन के सचिव निशांत चोपड़ा ने बताया कि दवाइयों की बिक्री करने वाले लोगों को कोरोना से बचकर रहना चाहिए। उन्हें मरीजों को दवाई देते समय दो मीटर की दूरी रखनी चाहिए, मुंह पर मास्क पहनना चाहिए व बार-बार हाथों को दोते रहना चाहिए। इस मौके पर विधायक राजेंद्र बेरी ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर सर्वमीत आहूजा, गुलजारी लाल, दर्शन सिंह, मनजीत सिंह, गोपाल कृष्ण चुघ, नरेंद्र सहगल, सुनील कुमार, विनीत शर्मा, तेजेंद्र पाल सिंह बिट्टू, गुरप्रीत सिंह, चरणजीत सिंह, अनिल कत्याल, अमरजीत सिंह, रमन गुप्ता, हितेश मल्होत्रा, अश्वनी शर्मा, अतुल गुप्ता, हितेश धवन, प्रदीप सोनी, कमलजीत सिंह ढींगरा के अलावा दिलकुशा मार्केट के दवा विक्रेता व शहर के गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *