जालंधर, (रोजाना आजतक)-वर्कशाप चौक के पास पड़ते एच एमबी कॉलेज के निकट तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से मोटर मोटरसाइकिल सवार नौजवान युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर थाना न:2 कि पुलिस पार्टी टीम मौके पर पहुंची व शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है, कि ट्रक काफी तेजी से आ रहा था इसी दौरान मोटरसाइकिल और ट्रक की साइड लग गई और मोटरसाइकिल सवार बुरी तरह घायल हो गया और कुछ ही पल में ही युवक ने दम तोड़ दिया मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को काबू कर लिया है। पुलिस ने मृतक युवक की पहचान के लिए शव सिविल अस्पताल में रखवा दिया है