जालंधर, (विशाल)-शहर में बुधवार को कोरोना मामलों ने एक बार फिर हाफ सेंचुरी मारी है जबकि बाकी दिन अभी बचा है। बुधवार को शहर में 3 संक्रमितो ने दम भी तोड़ दिया है। इनमें एक पेशेंट की अमृतसर में जबकि दो की मौत जालंधर के निजी अस्पताल में हुई है। इसके बाद जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 69 व कोरोना पेशेंट का आंकड़ा 2666 हो गया है।