जालंधर में दिनदिहाड़े होमगार्ड जवान का कत्ल, चाकू पेट में छोड़कर फरार हुए आरोपी

जालंधर, (विशाल/ रोजाना आजतक)-महानगर में आज उस समय सनसनी मच गई जब नाखां वाले बाग में दिनदहाड़े पंजाब होमगार्ड के जवान की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप होमगार्ड के दामाद पर लगा है। यह हत्या बीच सड़क में की गई है। हत्यारोपी चाकू भी होमगार्ड के पेट में ही छोड़ गए।मृतक की पहचान शिव नगर के गारा राम के रूप में हुई है। वह पंजाब होमगार्ड का जवान था। इस वक्त उसकी तैनाती कपूरथला चौक स्थित नारी निकेतन में थी। मृतक के परिजनों ने कत्ल के लिए उसके दामाद को जिम्मेदार ठहराया है। इलाके के लोगों का कहना है कि हमले से घायल पुलिस कर्मचारी करीब आधे घंटे तक वह तड़पता रहा, लेकिन वहां मौजूद लोगों में से किसी ने अस्पताल पहुंचाने में उसकी मदद नहीं की। माैके पर पहुंचे मृतक के भतीजे सनी ने कहा कि पुलिस कर्मी को उसके ही करीबी रिश्तेदार ने कत्ल किया है। वहीं मृतक की बेटी रोशनी ने कहा कि वह घर लौट रहे थे, इसी दौरान यह हमला किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *