जालंधर (विशाल /रोजाना आजतक ) शहर के रस्ता मोहल्ला में एक महिला ने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। खुदकुशी से पहले उसकी अपने पति से कहासुनी हुई थी। उसका पति अपने माता-पिता को पैसे भेजना चाहता था लेकिन पत्नी इसके लिए राजी नहीं थी और उसे इंकार कर रही थी। जिसको लेकर दोनों के बीच मामूली हाथापाई भी हुई थी। घटना की सूचना मिलने पर थाना तीन की पुलिस मौके पर पहुंची और पति के बयान लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।रस्ता मोहल्ला रहने वाले लतीफ ने बताया कि उसके माता-पिता ने उससे पैसे मंगवाए थे। जब वह घर से पैसे लेकर अपने माता-पिता को भेजने के लिए आया तो पत्नी आशिदा से इस बात को लेकर झगड़ा हो गया। दोनों में कहासुनी होने के बाद पत्नी ने उस पर बेलन भी मारा और चाकू से भी हमला किया। चाकू उसकी बांह पर लगा। इसके बाद कुछ देर वह अंदर लेट गया और पत्नियां आशिदा बाहर बैठ गई। करीब 15 मिनट बाद वह सिलाई करने के लिए फैक्ट्री में चला गया। तब उसे किसी ने बताया कि उसकी पत्नी ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। लतीफ ने बताया कि वहां सात साल से जालंधर में रह रहे हैं। उनकी तीन साल पहले शादी हुई थी और अभी कोई बच्चा नहीं है। उसने कहा कि सुबह मामूली कहासुनी के बाद मामला शांत हो गया था, उसे समझ नहीं आ रहा है कि आशिदा ने खुदकुशी क्यों की? घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और फिलहाल पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।