जालंधर कैंट से पुलिस रेड में अवैध शराब की 40 बोतलें बरामद

जालंधर, (विशाल)-पुलिस पार्टी की तरफ से नाकाबंदी के दौरान मिली सूचना से हरदीप कुमार उर्फ दीपा पुत्र सुरिंदर पाल निवासी कोट कलां थाना जालंधर कैंट के घर पर पड़ी रेड से एक प्लास्टिक की कैनी में से (30,000 एमएल) 40 बोतल देसी शराब की बरामद की गयी। पुलिस ने आरोपी को काबू कर उस पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी पर पहले भी थाना कैंट और थाना सदर में मामले दर्ज हैं।बता दें की पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर और एडीसीपी-2 अश्वनी कुमार के दिशा-निर्देशों पर एसीपी कैंट मेजर सिंह की हिदायतों पर थाना कैंट के प्रभारी इंस्पेक्टर रामपाल और एएसआई सुरिंदर पाल सिंह चौकी इंचार्ज परागपुर की अगुवाई में एएसआई राम लुभाया ने पुलिस पार्टी सहित जी.एन.ए चौक में नाकाबंदी की हुई थी, तभी पुलिस पार्टी को सूचना मिली कि हरदीप कुमार अपने घर से देसी शराब की सप्लाई करता है। इसके बाद पुलिस ने उसके घर पर रेड डालकर देसी शराब की 40 बोतलें बरामद की। पुलिस अब इस मामले में आगे की कार्रवाई का रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *