कालांवाली मे लूट की कई वारदातो को अंजाम देने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश, 2 आरोपी काबू।

सिरसा, (पवन शर्मा)- जिला भर मे पुलिस अधीक्षक श्री भूपेन्द्र सिंह के नेतृत्व मे अपराधियो के खिलाफ चलाये गये विशेष अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए जिला की सी.आई.ए. कालावांली की टीम ने कालांवाली क्षैत्र मे लगातार हो रही लूट व छीना झपटी की वारदातो का खुलासा करते हुए 2 शातिर अपराधियों गिरफ्तार करके लूट की वारदात मे प्रयुक्त मोटरसाईकिल व तेजधार हथियार खंडा सहित काबू करने मे बङी सफलता प्राप्त की है। इस सम्बध मे जानकारी देते हुए सिरसा सी.आई.ए. प्रभारी निरिक्षक नरेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान दीपक उर्फ दीपू पुत्र सुखपाल सिंह जट सिख वासी वार्ड न. 1 कालांवाली व जगदीप सिंह उर्फ काली पुत्र करनैल सिंह जट सिख वासी शेखपुरा थाना तलवंडी साबो जिला भटिंडा (पंजाब) के रुप मे हुई है व इनके एक अन्य साथी की पहचान काला सिंह पुत्र दर्शन सिंह जट सिख वासी गॉव लेलेवाला थाना तलवंडी जिला भटिंडा (पंजाब) के रुप मे हुई है। सी.आई.ए. प्रभारी निरिक्षक नरेश कुमार ने बताया कि कालांवाली सी.आई.ए. स्टाफ के इन्चार्ज उप निरिक्षक राजपाल सिंह को सूचना प्राप्त हुई कि दो लङके जिन्होने अपने मुंह को ढका हुआ है जो तेजधार हथियार लिए हुए हुड्डा कालोनी मे किसी लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक मे कीकरो के बीच मे मोटरसाईकिल सहित खङे है। जो उप नि. राजपाल की टीम ने सूचना के आधार पर तत्परता से कार्यवाही करते हुए हुड्डा ग्राउंड मे कीकरो मे जाकर दोनो लङको को पकङकर पूछताछ की तो पूछताछ पर उन्होने अपना नाम दीपक उर्फ दीपू व जगदीप सिंह उर्फ काली उपरोक्त बतलाया जिन्होने लूट की निम्न वारदाते कबूल की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *