कांग्रेस नेताओं ने अलग अलग जगह से फहराया तिरंगा लोगो को दी बधाई

जालंधर, (विशाल)-शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कांग्रेस पार्टी की ओर से भी राष्ट्रीय ध्वज फहराकर लोगों की बधाई दी गई। उधर, कांग्रेस भवन में जालंधर केंद्रीय के विधायक राजेंद्र बेरी और जिला कांग्रेस के निवर्तमान प्रधान बलदेव सिंह देव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता व वर्कर्स मौजूद थे। वही स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर साल की तरह इस बार भी पंजाब खादी बोर्ड के डायरेक्टर मेजर सिंह ने विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। विधायक सुशील रिंकू कार्यक्रम में विशेष तौर पर पहुंचे और राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस मौके पर पंजाब मीडियम इंडस्ट्री बोर्ड के डायरेक्टर बलविंदर सिंह लक्की, पंजाब बैकवर्ड क्लासेस लैंड डेवलपमेंट एंड फाइनेंस कारपोरेशन की डायरेक्टर कमलजीत कौर मुल्तानी, कांग्रेसी नेता हरजिंदर सिंह लाडा विशेष तौर पर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *