एक साथ 75 नए पॉजिटिव केस मिले, महितपुर में 14 पुलिसकर्मी संक्रमित

जालंधर, (विशाल)- जिले में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार दोपहर बाद स्वास्थ्य विभाग ने एक 75 नए केस मिलने की जानकारी दी है। एक साथ इतने मामले मिलने पर विभाग में हड़कंप मच गया है। नए केसों में इंडियन तिब्बत बॉर्डर पुलिस (ITBP) के जवान तथा पुलिस जवान भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार नकोदर के गांव शंकर, प्रीत नगर, नथेवाल इत्यादि इलाकों से सबसे ज्यादा केस आए हैं। इसके अलावा करतारपुर के गडोवाली गांव के भी केस सामने आए हैं।आइटीबीपी सराय खास के 5 जवान कोरोना से पीड़ित पाए गए हैं। जबकि नत्थेवाल गांव के 6 लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं। महतपुर गांव के पुलिस चौकी से संबंधित 14 पुलिसकर्मी कोरोना से पीड़ित पाए गए हैं। इसके अलावा नकोदर के गांव शंकर, गुरु नानक पुरा, बनवारीपुर, अकबरपुर, कलेर नगर, शेर गली इलाकों के लोग कोरोना से पीड़ित पाए गए हैं। जालंधर के तहसील शाहकोट के तहत नाहल गांव के लोग कोरोना से पीड़ित पाए गए हैं। इसके अलावा चीमा बाजार नूर महल, जंडूसिंगा, फोलड़ीवाल, चक्क खुर्द इलाके से कोरोना के नए केस सामने आए हैं। इन 75 केसों में दो केस कपूरथला के क्षेत्र से हैं। जालंधर के परागपुर, टाबरी मोहल्ला, रानी बाग-बस्ती पीर दाद, दिलबाग नगर एक्सटेंशन, पीएपी कंपलेक्स, रस्ता मोहल्ला, बस्ती शेख, ग्रेटर कैलाश, न्यू गोपाल नगर, गाजी गुल्ला, अटवाल हाउस, छोटी बारादरी, ग्रीन पार्क, गांव पंडोरी इत्यादि इलाकों से आज के नए केस आए है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *