जालंधर, (विशाल/ रोजाना आजतक)-उत्तर प्रदेश के जिला हाथरस में दलित समाज से जुड़ी मनीषा की हत्या के बाद हत्यारों को फांसी की सजा दिलाने को लेकर देशभर में अवाज उठाई जा रही है। वहीं अकाली नेता और पूर्व डिप्टी मेयर अन्य अकाली नेताओं ने भार्गव कैंप से कैंडल मार्च निकाला। जिसमें सभी नेताओँ ने कहा कि मनीषा के हत्यारों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। सजा की मांग के बाद मनीषा को सभी ने श्रद्धाजंलि देते हुए कैंडल जलाई। यह कैंडल मार्च श्री गुरु रविदास चौंक तक निकाला गया। इस मौके पर परवेज तागंड़ी ने कहा कि देश के हर नागरिक को मनीषा के हक के लिए अवाज उठानी चाहिए। इस मौके पर जिला अकाली दल के प्रधान कमलजीत मन्नण, पूर्व पार्षद मनजीत सिंह टीटू, अकाली नेता सेठ सतपाल मल, सुभाष सोंधी व अन्य शामिल थे।