ऐश्वर्या राय का सिंपल लुक देखने के बाद आपका भी दिल पिघल जाएगा

ऐश्वर्या राय हिंदी सिनेमा का वो नाम, जो आज 51 की उम्र में भी किसी परी से कम नहीं लगती. ऐश्वर्या राय ने 19 नवंबर, 1994 का दिन भारतीय इतिहास में खास बना दिया था. इस दिन उन्होंने साउथ अफ्रीका में आयोजित मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत का परचम लहराया और ताज पहना. इस प्रतियोगिता में 87 देशों की कंटेस्टेंट ने भाग लिया था, लेकिन ऐश्वर्या ने सभी को पीछे छोड़ते हुए इस टाइटल को जीता. मिस वर्ल्ड बनने के बाद जब वे भारत लौटीं, तो उनके स्वागत का नजारा देखने लायक था.

हाल ही में सोशल मीडिया पर 30 साल पुराना एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसको इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. ये वीडियो में मिस वर्ल्ड का ताज अपने नाम करने के बाद भारत लौटीं ऐश्वर्या राय के जोरदार स्वागत का एक थ्रोबैक वीडियो है. वीडियो में देखा जा सकता है कि मिस वर्ल्ड का ताज जीतने के बाद भी ऐश्वर्या नीले रंगे के सिंपल सूट में माथे पर बिंदी और खुले बालों में नजर आ रही हैं. साथ ही उन्हें फूलों से सजे बुके देकर उनका भव्य स्वागत किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *