7 समुंदर पार कर पहुंची महिला, फिर कहानी में आए ऐसे ट्विस्ट्स

पाकिस्तान, इंटरनेट के दौर में ऐसा कुछ ज्यादा होने लगा है. लेकिन क्या हरएक को उसकी मंजिल मिलती हैं? कई बार रिश्ते कुछ ज्यादा ही बेमेल होते दिखते हैं तो चर्चा का विषय बन जाते हैं. लेकिन एक मामले का हर हाल में चर्चित होना तय था. कारण? एक 33 साल की अमेरिकी गैर श्वेत महिला 19 साल के पाकिस्तानी लड़के से शादी करने के लिए पाकिस्तान आई थी. उसे यहां आने के बाद निराशा हाथ लगी, हंगामा भी हुआ. लेकिन कहानी यहीं नहीं रुकी, उसमें कुछ नए ट्विस्ट आए और आखिर में वह अब मेंटल हॉस्पिटल में पहुंच गई है.

32 साल की अमेरिकी महिला ओनिजा एंड्रयू रॉबिन्सन को इंटरनेट पर 19 साल के पाकिस्तानी निदाल अहमद मेनन से प्यार हो गया था. प्यार आलम ये हुआ कि रॉबिनसन न्यूयॉर्क से उड़ कर अपने ऑनलाइन बॉयफ्रेंड से शादी करने के लिए पाकिस्तान के करांची जा पहुंची. जब अक्टूबर 2024 में वे करांची पहुंची तो मेमन के परिवार ने शादी करवाने से इनकार कर दिया. आरोप यह भी लगा कि रॉबिन्सन ने मेनन को धोखा दिया और चेहरे पर फिल्टर लगाकर यह जताया कि वे गैर श्वेत नहीं बल्कि ब्लोंड अमेरिकी हैं.

रॉबिनसन ने मेमन के बंद घर के बाहर ही हड़ताल कर ली. पाकिस्तानी एक्टिविस्ट और यूट्यूबर जफर अब्बास ने मामला सोशल मीडिया पर डाला जिससे हंगामा मच गया. यहां तक कि सिंध प्रांत के गर्वनर कामरान खान तेसौरी को दखल देना पज़ा और उन्होंने अपनी ओर से रॉबिनसन को अमेरिका के लिए वापसी की टिकट की पेशकश कर दी.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *