यमुना में जहरीले पानी के मुद्दे पर खुद जवाब देंगे: केजरीवाल

दिल्ली , आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल आज 11 बजे चुनाव आयोग जाएंगे और यमुना में जहरीले पानी के मुद्दे पर खुद जवाब देंगे। केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी भी चुनाव आयोग जाएंगी। निर्वाचन आयोग (EC) ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल से बृहस्पतिवार को कहा था कि वह यमुना में अमोनिया की मात्रा बढ़ने के मुद्दे को नदी को जहरीला बनाने संबंधी अपने आरोप से नहीं जोड़ें। इसके साथ ही आयोग ने केजरीवाल को हरियाणा सरकार के खिलाफ लगाए गए अपने आरोपों पर स्पष्टीकरण देने का एक और अवसर दिया. केजरीवाल के बुधवार के जवाब से असंतुष्ट आयोग ने उनसे यमुना में विषाक्तता के प्रकार, मात्रा, प्रकृति और तरीके के बारे में विशिष्ट और स्पष्ट जवाब देने तथा तथ्यात्मक साक्ष्य उपलब्ध कराने को कहा।

यमुना में कथित जहरीला पानी दिल्‍ली में चुनावी मुद्दा बन गया है. ये मामला आरोप-प्रत्‍यारोप से आगे बढ़ गया है और अब चुनाव आयोग इस मामले में एक्‍शन मोड में नजर आ रहा है। सूत्रों की मानें तो अगर यमुना के पानी का जहरीला होने का दावा सच साबित न हुआ तो चुनाव आयोग, आप के केजरीवाल के खिलाफ सख्‍त कदम उठा सकता है. चुनाव आयोग, अरविंद केजरीवाल के खिलाफ आपराधिक एफआई भी दर्ज करा सकता है. ऐसे में चुनाव से पहले आम आदम पार्टी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *