ईरान के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर 10 दिन तक हमले नहीं करेगा अमेरिका

अमेरिका-इजरायल की ईरान से चल रही जंग के बीच एक बड़ा अपडेट आया है. डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि तेहरान की अपील पर अमेरिका, ईरान के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमले 10 दिनों के लिए रोक रहे हैं.

डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में लिखा, “ईरानी सरकार की अपील के मुताबिक मैं ऊर्जा केंद्रों को नष्ट करने की अवधि को 10 दिनों के लिए सोमवार 6 अप्रैल 2026 को रात 8 बजे तक रोक रहा हूं.” इसके अलावा ट्रंप ने संकेत दिया कि बातचीत जारी है और प्रगति के संकेत दिख रहे हैं. उन्होंने कहा, “बातचीत चल रही है और बहुत अच्छी तरह से आगे बढ़ रही है.” डोनाल्ड ट्रंप ने जंग की मीडिया कवरेज में सामने आ रहे गलत बयानों का खंडन किया.

अमेरिका के इस संघर्ष विराम से गुप्त कूटनीति के लिए अवसर मिल सकता है. यह घोषणा ईरान पर हफ्तों से हो रहे अमेरिकी-इजरायली हमलों के बाद आई है. इन हमलों का मकसद तेहरान की सैन्य और आर्थिक क्षमता को कमजोर करना था. ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पूरे क्षेत्र में मिसाइल और ड्रोन हमले किए, जिनमें अमेरिकी ठिकानों और सहयोगी देशों के इंफ्रास्ट्रक्चर को भी निशाना बनाया गया, जिससे यह संघर्ष क्षेत्रीय युद्ध की ओर बढ़ गया.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *