आकाश कुमार मित्तल की फिल्म का ट्रेलर हुआ OUT, नोट कर लीजिए रिलीज डेट

नई दिल्ली. मुंबई के जुहू स्थित पीवीआर में सस्पेंस थ्रिलर ‘मनचलों की मस्ती’ का ट्रेलर लॉन्च किया गया. मूवी का ट्रेलर एक ऐसी कहानी की झलक दिखाता है, जिसमें सस्पेंस-ड्रामा का अनूठा मिश्रण है. ‘सेटलमेंट’ में अपने अभिनय के लिए वाहवाही बटोर चुके आकाश कुमार मित्तल ने इस फिल्म में एक चैलेंजिंग भूमिका निभाई है. आकाश के सहायक कलाकारों में करुणा सिंह, कल्पना, साक्षी श्रेया आदि शामिल हैं. ये भी ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम में भी मौजूद थे.

भूतिया बैकग्राउंड स्कोर और रोंगटे खड़े कर देने वाले सीन्स से भरपूर ‘मनचलों की मस्ती’ का ट्रेलर रोमांच से भरी कहानी की ओर इशारा करता है. एक्टर आकाश कुमार मित्तल ने कहा, ‘हम एक ऐसी फिल्म बनाना चाहते थे, जो दर्शकों को अंत तक केवल अनुमान लगाने पर मजबूर करे. यही वजह रही कि पूरी टीम ने इस फिल्म को बनाने में दिन-रात एक कर दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *