जालंधर , महानगर में बच्चे की किडनैपिंग मामले की गुत्थी को पुलिस ने सुलझाते हुए महिला सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, रामामंडी में आरोपियों से बच्चा उठाया था। जिसकी पुलिस को प्रवासी द्वारा शिकायत मिली। घटना में हरकत में आते हुए 24 घंटों में किडनैपिंग की गुत्थी को सुलझाते हुए 3 माह के बच्चे बरामद कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी तेजबीर हुंदल ने बताया कि रामांडी और दकोहा पुलिस ने मिलकर प्रवासी बच्चे को लुधियाना से बरामद करके आरोपियो को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस गैंग ने लुधियाना में बच्चे को बेचना था। आरोपियों को गिरफ्तार करके पूछताछ की जा रही है कि उन्होंने 3 माह के बच्चे को कितने में बेचना था, वहीं इस गैंग में ओर कौन-कौन शामिल है इसकी भी पूछताछ की जा रही है। जांच अधिकारी ने कहा कि आरोपियों द्वारा पहले कोई किडनैपिंग की घटना अभी सामने नहीं आई है, लेकिन इस मामले जांच जारी है।