10 लाख महिलाओं के खाते में आज 10-10 हजार रुपए भेजेगी सरकार

बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) के दौरान जीविका दीदी (Jeevika Didi) और 10 हजार रुपए का मुद्दा चर्चा में रहा। सियासी जानकारों ने कहा कि 2025 का चुनाव दस हजारी ने नीतीश को फिर से सत्ता के शीर्ष पर बैठा दिया। आज सीएम नीतीश कुमार जीविका दीदियों के खाते में 10-10 हजार रुपए डालेंगे।

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत जीविका दीदियों के बैंक खाते में यह राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से भेजी जाएगी। करीब 10 लाख महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रुपए भेजी जाएगी। ग्रामीण विकास विभाग ने इस बाबत अपनी तैयारी पूरी कर ली है।

बिहार सरकार 14 दिसंबर तक सभी पात्र महिलाओं को रोजगार के लिए 10-10 हजार रुपए की राशि दे देगी। अब तक 1.40 करोड़ महिलाओं के खाते में यह राशि भेजी जा चुकी है। नीतीश सरकार यह योजना विधानसभा चुनाव से ठीक पहले लेकर आई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *