लड़की ने ऐन मौके पर दूल्हे संग शादी करने से इंकार

मध्य प्रदेश, छतरपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. जरा सोचिए शादी का समारोह चल रहा हो, तभी दूल्हा या दुल्हन सात फेरे लेने से इनकार कर दे? इससे दोनों परिवारों की इज्जत दांव पर लग जाती है. लेकिन ऐसा ही वाकया मध्य प्रदेश के छतरपुर से सामने आया है, जहां दुल्हन ने शादी के मंडप पर दूल्हे संग सात फेरे लेने से इनकार कर दिया. तब लोकलाज के कारण दूल्हे के पिता ने अपनी ही रिश्तेदारी में एक लड़की से कहा- बेटी तुम मेरे बेटे से शादी कर लो. इससे हमारी इज्जत बच जाएगी.

लड़की मान गई और उसने दूल्हे से उसी मंडप पर शादी कर ली. लेकिन सुहागरात के बाद दूल्हे ने ही उसे धोखा दे दिया. वो अचानक घर से गायब हो गया. दुल्हन उसे ढूंढती रही. फिर पता चला कि दूल्हा तो उसी लड़की के साथ भाग गया है, जिसने उसे शादी के वक्त धोखा दे दिया था. अब नई नवेली दुल्हन न्याय मांग रही है.

पीड़िता का नाम सोनम नामदेव है. वो अपने पति को लगातार तलाश रही है, जो कि अपनी गर्लफ्रेंड के साथ भाग गया है. सोनम नामदेव की कहानी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है. सोनम नामदेव उत्तर प्रदेश के महोबा की रहने वाली है. 3 फरवरी को उसकी शादी रोहित नामदेव के साथ हुई थी. सोनम नामदेव ने बताया कि 3 फरवरी को उसके पति रोहित नामदेव की शादी बड़े ही धूमधाम के साथ राधा नामदेव नाम की एक लड़की के साथ हो रही थी. लेकिन शादी की भवरे पढ़ने से पहले ही राधा नामदेव ने पुलिस बुला ली. उसने यह कहकर शादी तोड़ दी थी कि वह अभी 18 साल की नहीं हुई है और उसकी जबरन शादी कराई जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *