सास-बहू का झगड़ा खत्म! Cannes में साथ दिखीं जया बच्चन और ऐश्वर्या राय

बच्चन परिवार अक्सर कई कारणों से लाइमलाइट में रहता है। कभी विवादों को लेकर तो कभी किसी इवेंट पर जाने को लेकर उनकी तस्वीरें छाई रहती हैं। अब कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 को लेकर धूम है तो कुछ ऐसी तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं जो कि आपको हैरान करने वाली हैं।

एक तस्वीर सामने आ रही है जिसमें ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन, जया बच्चन और अमिताभ बच्चन एक साथ कान्स फिल्म फेस्टिवल में नजर आ रहे हैं। जैसे ही तस्वीर सामने आई लोगों दिमाग में यही सवाल है कि क्या बच्चन परिवार का आपस का विवाद खत्म हो गया है?

क्या जया बच्चन और ऐश्वर्या राय एक साथ रहने लगी है। गौरतलब है कि अक्सर इनको लेकर अलगाव की खबरें आती हैं। वायरल हो रहीं इन कान्स की तस्वीरों में ऐश्वर्या राय बच्चन बेहद सुंदर लग रही हैं। लेकिन इस तस्वीर की सच्चाई आपके होश उड़ाने वाली है।

पुरानी तस्वीर हो रही है वायरल

ऐश्वर्या राय बच्चन अकेले तो कई बार कांस का हिस्सा रही हैं लेकिन सास ससुर के साथ वायरल इस तस्वीर की हकीकत ये है कि ये अभी की तस्वीर नहीं है बल्कि कई साल पुरानी है। ये तस्वीर साल 2008 की है जिसमें पूरा परिवार फ्रांस पहुंचा था। इस तस्वीर में ऐश्वर्या को जया बच्चन के साथ देखा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *