वो ठग… 200 करोड़ की ठगी में जैकलीन की हर दलील फेल

ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुडे़ 200 करोड़ की ठगी मामले में फिल्म अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस को दिल्ली हाईकोर्ट के बाद अब सुप्रीम कोर्ट से भी बड़ा झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने PMLA मामला रद्द करने की उनकी याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया. सुनवाई के दौरान जैकलीन फर्नांडिस की तरफ से अपने फिल्म स्टार होने की बात भी कही गई, मगर सुप्रीम कोर्ट ने कोई राहत नहीं देते हुए कहा, “अभी नहीं , याचिकाकर्ता उचित चरण पर फिर से अदालत आएं”.

सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस दीपांकर दत्ता ने कहा, “आरोप है कि आपको 200 करोड़ रुपये का एक हिस्सा उपहार में मिला था. हम इस बात की सराहना करते हैं कि कानून ऐसा है कि कोई भी इसमें शामिल हो सकता है. दो बहुत करीबी दोस्त, अगर एक दोस्त दूसरे दोस्त को कुछ देता है और फिर वे कोई अपराध करते हैं. यह बहुत मुश्किल है. इसलिए हम कहते हैं कि SC ने विजय मदनलाल फैसले में इस पर विचार किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *