तारिक रहमान का बांग्लादेश का पीएम बनने के बाद पहला संबोधन

ढाका: बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने बुधवार रात देश के नाम अपना संदेश दिया है। पीएम के तौर पर अपने पहले संबोधन में उन्होंने देश के सामने खड़ी चुनौतियों और अपनी सरकार की प्राथमिकताओं को बताया है। तारिक ने देश की डेमोक्रेसी को मजबूत करने, कानून व्यवस्था बेहतर करने और भ्रष्टाचार पर रोक लगाने का वादा किया। उन्होंने देश से सांप्रदायिक माहौल खत्म करने और धार्मिक आधार पर कोई भेदभाव ना होने देने का भरोसा दिलाया है।

तारिक रहमान ने देश के नाम पहले संबोधन में कहा, ‘चाहे कोई मुस्लिम हो, हिंदू हो, बौद्ध हो या ईसाई हो। धर्म से उसकी नागरिकता पर कोई फर्क नहीं पड़ता है। यह हम सबका देश है, जिसे हमें मिलकर आगे ले जाना है।’ तारिक का धार्मिक अल्पसंख्यकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाना बहुत अहमियत रखता है क्योंकि हालिया महीनों में बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा के कई मामले सामने आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *