Taapsee Pannu Twitter कहा जो खुद से ज्यादा सफल आदमी के साथ हैं, वह सब पैसों की लालची नहीं

तापसी पन्नू (Taapsee Pannu Twitter) ने रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) और सुशांत सिंह राजपूत के रिलेशन को लेकर कहा, “सारी औरतें, जो खुद से ज्यादा सफल आदमी के साथ हैं, वह सब पैसों की लालची नहीं हैं. और बाकी के लिए, सच्चाई और जांच एजेंसियां ​​अपना काम करेंगी. एक समय में एक ही कदम.” तापसी पन्नू (Taapsee Pannu Twitter) के इस ट्वीट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. सुशांत सिंह राजपूत (Sushant singh Rajput) मामले में ड्रग्स कनेक्शन मिलने के बाद रिया और उनके परिवार पर एनसीबी का शिकंजा कसता जा रहा है. वहीं, सुशांत राजपूत की मौत के मामले में चल रही जांच में ड्रग्स कनेक्शन की बात सामने आने के बाद एनसीबी जांच में शामिल हुआ था. ब्यूरो ने शुक्रवार की सुबह मामले में मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) के घर की तलाशी भी ली थी. एनसीबी इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय की ओर से संपर्क किए जाने के बाद कई दिनों से जांच कर रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *