Sushant Singh Rajput Case: NCB ने रिया चक्रवर्ती को किया गिरफ्तार

Sushant Singh Rajput Case से जुड़े ड्रग्स मामले की जांच के दौरान एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) को गिरफ्तार कर लिया गया है. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) टीम द्वारा ड्रग्स मामले में तीन दिन की पूछताछ के बाद रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी हुई. एनसीबी का कहना है कि रिया ने माना कि कुछ मौकों पर उसने भी ड्रग्स लिया. उन्होंने अपने भाई शौविक और सुशांत के साथ ड्रग्स लिया.मिली जानकारी के मुताबिक, एनसीबी ने बताया कि रिया चक्रवर्ती ने गांजे की बड्स सिगरेट के साथ पी थी. वो किसी ड्रग पैडलर के सीधे टच में नहीं थी, लेकिन लॉकडाउन के बाद जब ड्रग्स मिलना बंद हो गया था, तब रिया ने शौविक से कहकर ड्रग्स मंगाया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *