सुनील भारती मित्तल अंबानी को टक्कर

मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो ने पूरे टेलिकॉम सेक्टर की तस्वीर बदल कर रख दी है. वहीं एयरटेल के मुखिया सुनील भारती मित्तल अंबानी को टक्कर देने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते. लेकिन अब बाजार में अंबानी-मित्तल दोनों को टक्कर देने के लिए वोडाफोन ने भी कमर कास ली है. वोडाफोन ने 5G के युद्ध मैदान में उतरने के लिए पूरी प्लानिंग कर ली है.

आइए जानते हैं क्या है वोडाफोन की 75 शहरों के लिए प्लानिंग वोडाफोन आइडिया द्वारा मार्च में आक्रामक कीमत वाले प्लान के साथ 5जी मोबाइल ब्रॉडबैंड सेवा लॉन्च करने की उम्मीद है, जिसका लक्ष्य रिलायंस जियो और भारती एयरटेल के ग्राहकों को वापस जीतना है. इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक में इस मामले से परिचित कई लोगों के हवाले से बताया गया कि वोडाफोन आइडिया शुरुआत में अपने 17 प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में भारत के शीर्ष 75 शहरों में 5जी लॉन्च कर सकता है. इसके अलावा कंपनी उन शहरों को भी टारगेट कर सकती है जहां डाटा कि ज्यादा खपत होती है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *