कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय ने सवालों का ऐसे दिया करारा जवाब

वृंदावन के मशहूर कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय महाराज इन दिनों अपनी शादी को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं और आलोचनाओं के चलते सुर्खियों में हैं. भव्य विवाह समारोह को लेकर उठ रहे सवालों पर अब उन्होंने खुद सामने आकर साफ और बेबाक जवाब दिया है. शादी के बाद मुंबई में आयोजित अपनी पहली कथा के दौरान उन्होंने अपने ऊपर लगे आराेपों का जवाब देते हुए कई अहम बातें कहीं.

आपको बता दें, वृंदावन के मशहूर कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय ने बीते 5 दिसंबर 2025, हरियाणा की रहने वाली शिप्रा से शादी की थी. अपनी शादी के दौरान तमाम रीति-रिवाज और रस्मों को लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें काफी कुछ सुनना पड़ा था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *