सौम्या और सूर्यकांत गिरफ्तार, कोल घोटाले में बेल से मुश्किलें कम नहीं

छत्तीसगढ़ के रायपुर में ईओडब्ल्यू ने डीएमएफ घोटाले में पूछताछ करने निलंबित आईएएस रानू साहू, राज्य सेवा की निलंबित अधिकारी सौम्या चौरसिया और कारोबारी सूर्यकांत तिवारी को गिरफ्तार कर 3 दिन के लिए पूछताछ करने रिमांड पर लिया है। इसकी अवधि पूरी होने पर 6 मार्च को कोर्ट में पेश किया जाएगा। उक्त सभी को ईओडब्ल्यू के प्रोडक्शन वारंट पर सोमवार को विशेष न्यायाधीश की अदालत में पेश किया गया।

इस दौरान अभियोजन पक्ष ने न्यायाधीश को बताया कि बता दें कि 90 करोड़ 48 लाख रुपए के डीएमएफ घोटाले में पूछताछ करने के लिए रिमांड पर देने की अनुमति मांगी। बचाव पक्ष ने इसका विरोध करते हुए कि सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलते ही साजिश के तहत गिरफ्तार किया गया है। एक साल पहले एफआईआर दर्ज करने के बाद आज तक प्रकरण की जांच तक नहीं की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *