सोहेल खान की एक्स वाइफ सीमा सजदेह तलाक के बाद से सुर्खियों में बनी हुई हैं. सीमा एक फैशन डिजाइनर हैं वो अपनी डेटिंग को लेकर छाई हुई हैं. सोहेल से तलाक के बाद सीमा ने इस बात का खुलासा कर दिया है कि उनकी जिंदगी में प्यार की दोबारा एंट्री हो चुकी है. फेबुसल लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स के तीसरे सीजन में सीमा ने खुलासा किया था कि वो बिजनेसमैन विक्रम आहूजा को डेट कर रही हैं. विक्रम और सीमा की एक वीडियो वायरल हो रही है जिसपर मलाइका अरोड़ा ने रिएक्ट किया है.
सीमा सजदेह ने शो में खुलासा किया था कि सोहेल खान से शादी से पहले उनकी विक्रम से सगाई हुई थी. अब तलाक के बाद दोनों फिर साथ आ गए हैं. हाल ही में सीमा और विक्रम साथ में आदर जैन और अलेखा आडवाणी की शादी में गए थे. शादी का एक वीडियो वायरल हो रहा है