लंदन में एस. जयशंकर की कार को खालीस्तानी समर्थकों ने घेरा

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर की गाड़ी को लंदन में एक खालिस्तानी समर्थकों ने घेर लिया। इस दौरान एक खालीस्तानी समर्थक ने जयशंकर की गाड़ी के सामने आकर तिरंगा भी फाड़ा। जयशंकर इस समय लंदन में हैं। उन्होंने यहां चैथम हाउस थिंक टैंक में एक विशेष कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। इस कार्यक्रम के खत्म होने के बाद जैसे ही वह अपनी कार की तरफ आगे बढ़े। वहां पहले से विरोध कर रहे खालिस्तानी प्रदर्शनकारियों ने उन्हें देखकर नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद एक शख्स तिरंगा लेकर उनकी कार के आगे खड़ा हो गया। उनका रास्ता रोक लिया। इस दौरान उसने भारतीय राष्ट्रीय ध्वज को फाड़ने जैसी शर्मनाक हरकत भी की है।

सुरक्षा में चूक का यह वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। लंदन पुलिस ने शख्स को काबू करते हुए जयशंकर को वहां से सुरक्षित निकाला। जानकारी के मुताबिक, भारत सरकार ने इस घटना को यूके के सामने उठाते हुए अपना विरोध दर्ज कराया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *