बीजेपी सांसदों ने कांग्रेस पार्टी पर बाबा साहेब अंबेडकर के अपमान का आरोप लगाते हुए संसद में विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान बीजेपी सांसद प्रताप चंद्र सारंगी ने राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी ने एक सांसद को धक्का दिया जो उनके ऊपर गिर गया जिसके बाद वे नीचे गिर पड़े और उनके सिर में चोट लग गई. इसके अलावा कांग्रेस ने दावा किया है कि बाबासाहेब अंबेडकर के अपमान का विरोध कर रहे मल्लिकार्जुन खरगे और प्रियंका गांधी के साथ बीजेपी के सांसदों ने संसद के मकर द्वार पर धक्कामुक्की की है.
बीजेपी सांसद प्रताप चंद्र सारंगी ने कहा, “राहुल गांधी ने एक सांसद को धक्का दिया जो मेरे ऊपर गिर गया जिसके बाद मैं नीचे गिर गया. मैं सीढ़ियों के पास खड़ा था जब राहुल गांधी आए और एक सांसद को धक्का दिया जो मेरे ऊपर गिर गया.” वहीं, प्रताप सारंगी की तबीयत बिगड़ गए हैं. जिसके बाद उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया है. फर्रुखाबाद सांसद मुकेश राजपूत ने भी राहुल गांधी पर धक्का माराने का आरोप है. वो आईसीयू में भर्ती हैं.