नई दिल्लीः कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने VB-G RAM G बिल को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने कहा कि ‘VB-G RAM G बिल ‘गांव विरोधी’ है। मोदी सरकार ने एक दिन में मनरेगा (MGNREGA) को खत्म कर दिया। राहुल गांधी ने कहा कि VB-G RAM G बिल MGNREGA का “रीवैम्प” नहीं है।
वहीं, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने VB-G RAM G बिल 2025 पर कहा कि संसद का सत्र इतने दिनों से चल रहा है लेकिन आप आखिरी दिनों में कुछ बिल लेकर आते हैं और उसके लिए कम समय रखते हैं। उसे हड़बड़ी में पास कराते हैं। ये अपने आप में संदिग्ध बात है। उन्होंने आगे कहा कि प्रदूषण पर चर्चा क्यों नहीं हो सकती? चर्चा होनी चाहिए, सबकी बात सुननी चाहिए।