‘तीसरी दुनिया’ के देशों से लोगों को अमेरिका नहीं आने देंगे

अमेरिका में व्हाइट हाउस के पास नेशनल गार्ड के दो सैनिकों पर हुई गोलीबारी के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा कदम उठाया है. डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह तीसरी दुनिया के सभी देशों के लोगों के अमेरिका में बसने (प्रवास करने) हमेशा के लिए बैन लगाएंगे ताकि अमेरिका का सिस्टम पूरी तरह रिकवर कर सके. हालांकि ट्रंप के इस कदम के बड़े वैश्विक प्रभाव होंगे. वे लाखों लोग प्रभावित होंगे जो नौकरियों, शिक्षा और अपने देशों में उत्पीड़न से बचने के लिए अमेरिका चले जाते हैं.

ट्रुथ सोशल पर अपने पोस्ट में, ट्रंप ने कहा कि भले अमेरिका ने तकनीकी रूप से प्रगति की है, लेकिन इसकी आव्रजन नीति (इमिग्रेश पॉलिसी) ने “कई लोगों के लिए उन लाभों और रहने की स्थितियों (लिविंग कंडिशन्स) को नष्ट कर दिया है”.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *