पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर ने राखी का स्वागत करने की तैयारी की

राखी ने हाल ही में दावा किया था कि वो पाकिस्तानी एक्टर डोडी खान से शादी करने जा रही हैं, जो पाकिस्तानी सीरियल्स में इंस्पेक्टर के किरदार में नजर आते हैं. हालांकि, डोडी खान ने एक वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने कहा कि वो राखी से शादी नहीं कर सकते, लेकिन उनके लिए एक अच्छा लड़का ढूंढने का वादा किया.

इस बीच, पाकिस्तानी ड्रामा इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस हानिया आमिर, जिनकी राखी सावंत ने पहले ही तारीफ की थीं, अब वो राखी का स्वागत करने के लिए काफी एक्साइटेड दिख रही हैं. हानिया ने एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो एयरपोर्ट के बाहर ‘राखी जी’ का नाम लिखा हुआ कार्ड पकड़कर खड़ी हैं. ये फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और फैंस इस पर मजेदार कमेंट्स दे रहे हैं.

फैंस इस फोटो को देखकर अंदाजा लगा रहे हैं कि हानिया राखी का स्वागत करने के लिए बेताब हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘हानिया रॉक्ड, राखी जी शॉक्ड!’ और एक अन्य ने लिखा, ‘क्या! राखी जी मैं यहां हूं..’ हानिया का ये अंदाज राखी को जरूर पसंद आएगा, और सोशल मीडिया पर इसे लेकर चर्चा भी जारी है. लोग इस पोस्टर को देख तरह-तरह की बातें कर रहे हैं.

अब ये देखना होगा कि क्या राखी सावंत पाकिस्तान जाती हैं और हानिया आमिर से मिलती हैं या नहीं. हाल ही में राखी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वो लाल जोड़ा पहने हुए फ्लाइट में नजर आ रही थीं. उस लाल लहंगे में एक्ट्रेस काफी सुंदर लग रही थी. ऐसा लग रहा था मानों कोई नई दुल्हन खड़ी हो. तभी एक पैसेंजर ने कहा कि वो उनके लिए गाना गाना चाहता है. राखी ने इसे स्वीकार किया, लेकिन जब पैसेंजर ने गाने के बोल बदल दिए, तो राखी ने मजाकिया अंदाज में उसे धक्का दे दिया. पैसेंजर ने कहा क्यों जा रही पाकिस्तान इंडिया में किसी से शादी करो न, इस पर एक्ट्रेस बोलीं नहीं…मुझे इंडिया में नहीं रहना है..मैं जा रही हूं…

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *