Omicron के खतरे के बीच अब 15 दिसंबर से नहीं शुरू होगी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें

नई दिल्‍ली : कोविड के नए वेरिएंटओमिक्रॉन (Omicron) के खौफ का असर दिखने लगा है. ओमिक्रॉन के चलते 5 दिसंबर से बहाल होने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को लेकर लिया गया फैसला टालना पड़ा है.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अधिकारियों को कहा था कि इस फैसले को फिर से देखें. डायरेक्‍टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA)की ओर से आज जारी नोट में कहा गया है, ‘बदले वैश्विक परिदृश्‍य के चलते स्थिति पर गहराई से नजर रखी जा रही है और सभी हितधारकों से चर्चा के बाद इंटरनेशनल यात्री सेवाओं को फिर से प्रारंभ करने का फैसला लिया जाएगा और इसे उचित समय पर सूचित किया जाएगा.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *