डोनाल्ड ट्रंप के शपथग्रहण समारोह आयोजित डिनर में पहुंचे मुकेश और नीता अंबानी

वाशिंगटन, वाशिंगटन डीसी में अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह से पहले आयोजित डिनर में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने शिरकत की. इस खास अवसर पर दुनिया के कई बड़े इंडस्ट्रियलिस्ट, वैश्विक व्यापार जगत के नेता और ट्रंप के कैबिनेट के नामित सदस्य मौजूद थे.

डिनर में अंबानी परिवार को अन्य भारतीय उद्यमियों, जैसे एम3एम डेवलपर्स के प्रबंध निदेशक पंकज बंसल और ट्रिबेका डेवलपर्स के संस्थापक कल्पेश मेहता के साथ देखा गया. कल्पेश मेहता भारत में ट्रंप टावर्स को स्थापित करने में एक प्रमुख भागीदार हैं. इंस्टाग्राम पर साझा की गई तस्वीरों में मेहता को मुकेश और नीता अंबानी के साथ पोज़ देते हुए देखा जा सकता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *