मिचेल स्टार्क ने T20I से लिया संन्यास, इस वजह से अचानक लिया ये बड़ा फैसला

ऑस्ट्रेलिया के तेज़ गेंदबाज़ मिचेल स्टार्क ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. 2012 में डेब्यू करने वाले स्टार्क ने 65 मैच खेले और 2021 विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रहे. जून 2024 में भारत के खिलाफ आखिरी मैच खेलने वाले स्टार्क ने टेस्ट और वनडे पर फोकस करने का निर्णय लिया है.

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है. स्टार्क ने अपने करियर में 65 टी20 मैच खेले और 2021 में यूएई में पहली बार टी20 विश्व कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम के अहम सदस्य रहे. स्टार्क ने 2012 में टी20 इंटरनेशनल करियर की शुरुआत की थी और करीब 13 वर्षों तक इस प्रारूप में सक्रिय रहे.

उन्होंने अपना अंतिम टी20 मैच जून 2024 में भारत के खिलाफ खेला था. बाएं हाथ के इस पेसर ने 65 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में टीम का प्रतिनिधित्व करने के बाद सबसे छोटे फॉर्मेट से संन्यास लेने का ऐलान किया. अपने संन्यास को लेकर उन्होंने कहा कि टेस्ट क्रिकेट हमेशा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है और आने वाले बड़े टूर्नामेंट्स के लिए खुद को फिट और तरोताजा रखने का यही सबसे सही समय है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *