5 डिग्री तक कम हो सकता है पारा, जानें अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली, जानकारी के लिए बता दें कि पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी जारी है। हाल ही में हुई बारिश के बाद दिल्ली, एनसीआर, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और आसपास के इलाकों सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में शीत लहर की स्थिति और भी गंभीर हो गई है। कई इलाकों में तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है।
उत्तर भारत में ठंड का असर अब ज़ोरों पर है। राजधानी दिल्ली सहित कई पड़ोसी राज्यों में शीतलहर के रहते ठंड काफी बढ़ गई है। IMD के मुताबिक सर्दी का असर अभी और बढ़ने वाला है। उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने कोल्ड डे की चेतावनी जारी की है। यह चेतावनी लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के 50 जिलों के लिए जारी की गई है।

जानकारी के लिए बता दें कि पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी जारी है। हाल ही में हुई बारिश के बाद दिल्ली, एनसीआर, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और आसपास के इलाकों सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में शीत लहर की स्थिति और भी गंभीर हो गई है। कई इलाकों में तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विभाग ने 1 जनवरी को नए साल के दिन सुबह और शाम के समय घना कोहरा छाए रहने का अनुमान लगाया है। दिन में शीतलहर चलने की संभावना है, जिससे तापमान में कमी आएगी। इन स्थितियों से संकेत मिलता है कि दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ेगी और ठंड का असर बढ़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *