मलाइका अरोड़ा ने लाल साड़ी में फैंस को दीवाना बना लिया

मलाइका अरोड़ा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा से सुर्खियों का हिस्सा बनी रहती हैं. अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद बॉलीवुड डीवा अपनी लाइफ में आगे बढ़ रही हैं. ऐसे में उनकी एक बार फिर एक्स बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर से मुलाकात हुई है. मलाइका अरोड़ा दोस्त सीमा सिंह की बेटी मेघना सिंह की सगाई में पहुंची थीं. इंगेजमेंट सेरेमनी में मलाइका रेड कलर की साड़ी पहनकर पहुंची थीं. इस साड़ी नें वो बला की खूबसूरत लग रही थीं. मलाइका के लुक से किसी की नजर ही नहीं हट रही है.

जहां मलाइका अपने लुक के कहर ढा रही थीं वहीं अर्जुन कपूर ने भी ब्लैक सूट पहना था. वो भी काफी हैंडसम लग रहे थे. मलाइका के लुक की खूब तारीफ हो रही है. फैंस उनकी फोटोज और वीडियो पर ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं.

मलाइका के लुक की बात करें तो उन्होंने रेड प्लेन साड़ी के साथ प्लंगिंग ब्लाउज और स्टेटमेंट ज्वैलरी कैरी की थी. ओपन हेयर और हाथों में बैंगिल्स में मलाइका बहुत ज्यादा प्यारी लग रही थीं. उनकी वीडियो पर फैंस ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा-उन्हें अक्सर साड़ी पहननी चाहिए. वहीं दूसरे ने लिखा- रेड हॉट वुमेन. एक ने लिखा- इतने टाइम में आज सुंदर लग रही है. वहीं कुछ फैंस फायर इमोजी पोस्ट कर रहे हैं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *