महाकुंभ में आकर्षण का केंद्र बने महाकाल गिरी बाबा

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में इन दिनों विश्व के सबसे बड़े धार्मिक मेले महाकुंभ चर्चा का विषय बना हुआ है. इस मेले का नजारा देखने लायक है. आस्था के इस महाकुंभ में देश और दुनिया से साधु संत आ रहे हैं. यहां आने कुछ साधु संत ऐसे भी हैं जो लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं. इन्हीं में से एक बाबा हैं महाकाल गिरी बाबा जिन्होंने अपने संकल्प को लेकर सुर्खियों में छाए हैं.

महाकाल गिरी बाबा मध्य प्रदेश से महाकुंभ में आकर धुनि रमा रहे हैं. बाबा ने अपने संकल्प के लिए पिछले 9 सालों से अपना एक हाथ ऊपर उठाकर रखा है. बाबा ने गौ रक्षा और धर्म रक्षा के लिए आजीवन संकल्प ले रखा है. खास बात ये है कि 9 सालों से एक बार भी उन्होंने अपने हाथ को नीचे नहीं किया है.

महाकाल गिरी बाबा अपने इस संकल्प की वजह से हठयोगी बाबा के नाम से भी जाने जाते है. महाकुंभ में ये हठयोगी अब लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बने हुए है. लोग उन्हें देखने के लिए दूर-दूर से आ रहे हैं. जानकारी के मुताबिक महाकाल गिरी बाबा राजस्थान के जोधपुर के रहने वाले हैं. पिछले दो दशक से भी ज्यादा समय से वो साधु का जीवन व्यतीत कर रहे हैं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *