जालंधर, धरती को हरा-भरा बनाने और प्रदूषण से बचाने के लिए समाज में “पेड़ लगाओ – पर्यावरण बचाओ” अभियान ज़ोरों पर चल रहा है। पेड़ हमारे जीवन के लिए उतने ही ज़रूरी हैं, जितनी हवा और पानी। पेड़ ऑक्सीजन देते हैं, कार्बन डाइऑक्साइड को सोखते हैं और धरती का तापमान संतुलित रखते हैं।बच्चों और युवाओं को पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया ।
इस दौरान लाली इन्फोसिस समाज सेवा, जो पिछले 28 सालों से शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रही है, समाज सेवा भी कर रही है और फ़िक्र-ए-होंद सोसाइटी के साथ मिलकर पर्यावरण के संतुलन को ध्यान में रखते हुए अलग–अलग जगहों पर पौधे लगवाए हैं।जैसे कि सोशल कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल पतर कलां कपूरथला, देव राज स्कूल माई हीरा गेट, सरकारी स्मार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल बोलिना जालंधर, रीजनल कैंपस लद्धेवाली जालंधर, ए.पी.जे. इंजीनियरिंग कॉलेज पी.ए.पी. ग्राउंड, करोल बाग पार्क लद्धेवाली, महाराजा अग्रसेन पार्क, देवीअत।फ़िक्र-ए-होंद हर साल 500–1000 पौधे लगाती है। पौधों को पानी देने के लिए इस संस्था के पास 3 वॉटर टैंक भी हैं। सूखे और गर्म मौसम में पौधों को पानी दिया जाता है।लाली इन्फोसिस संस्था 1997 से शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रही है। यह संस्था पंजाब में दो बार शिक्षा के क्षेत्र में पहले नंबर पर आ चुकी है। 2023 में जी–20 समागम में इस संस्था के 3 विद्यार्थी ऑल इंडिया स्तर पर पहले नंबर पर आए हैं। यह संस्था बच्चों को 1 महीने का मुफ़्त कंप्यूटर कोर्स और इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स करवाती है। रक्तदान के क्षेत्र में भी यह संस्था सूबे में 5वें नंबर पर है।